चमोली, दिसम्बर 13 -- खंसर घाटी के सेरा-तिवाखर्क के ग्रामीणों को सड़क निर्माण की उम्मीद जग गई हे। यहां मालकोट में लगभग पांच करोड़ की लागत से रामगंगा नदी पर पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। वर्ष 2014-15 में गांव के लिए लगभग तीन किमी सड़क स्वीकृत हुई, जिस पर कटिंग आदि का कार्य भी पूर्ण हो गया, लेकिन न तो सड़क गांव तक पहुंची न ही रामगंगा नदी में पुल का निर्माण हुआ। इस कारण आधी अधूरी बनी सड़क का लाभ ही ग्रामीणों को नहीं मिल पाया। अब नदी में पुल निर्माण एवं गांव तक पहुंचने के लिए शेष साढ़े तीन किमी सड़क को पीएमजीएसवाई योजना में प्रस्तावति किया गया है। जिससे ग्रामीणों को संर्घष के बाद अब सड़क निमार्ण की उम्मीद है। प्रधान सेरा तेवाखर्क हुकम सिंह बिष्ट का कहना है कि बड़े आंदोलन एवं संर्घष के बाद गांव को सड़क से जोड़ने की उम्मीद जगी है साथ ह...