रामगंगा नदी के इर्दगिर्द वन्यजीवों की चहलकदमी
बिजनौर, जून 14 -- आबादी सहित रामगंगा नदी के इर्दगिर्द वन्यजीवों की चहल कदमी से लोग खासे रोमांचित हो रहे हैं। वहीं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों द्वारा लोगों को वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी जा रही है। वन्यजीव रामगंगा नदी में बैराज के नीचे दिखाई दे रहे हैं। आने वाले लोग इनके फोटो खींच कर वायरल कर रहे हैं। शनिवार को दर्जनों हिरणों के झुण्ड को रामगंगा नदी को पार करते देखा गया। वहीं दूसरी ओर स्टील ब्रिज के समीप रामगंगा नदी में मौजूद हाथी को निहारने के लिए मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। फाटो रेंज में पर्यटन नियमों का उल्लंघन करने के कारण विभागीय स्तर पर जिप्सी चालक पर आजीवन वनों में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जबकि संबंधित जिप्सी पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। डीएफओ प्रकाश आर्य द्वारा जिप्सी संबंधी समूची कार्यवाही की पुष्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.