रामगंगा नगर में साइंस पार्क का भूमि पूजन, तय समय में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश
बरेली, अप्रैल 26 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर-8 में प्रस्तावित साइंस पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ किया गया। बरेली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा पूजा-अर्चना कर परियोजना की नींव रखी गई। इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव वंदिता श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव दीपक कुमार समेत विशेष कार्याधिकारी समेत अन्य अभियंता व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधिवत पूजा में भाग लिया और परियोजना के सफल क्रियान्वयन की कामना की। बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन ने मौके पर मौजूद ठेकेदारों और अभियंताओं को निर्देश दिए कि साइंस पार्क का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.