मुरादाबाद, जुलाई 9 -- लगातार हो रही बारिश के कारण रामगंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। हालांकि अभी इसमें मामूली ही बढ़त दर्ज की गई है। इस सीजन में रामगंगा के जलस्तर में बुधवार को पहली बार बढ़त दर्ज की गई थी। जब मामूली बढ़त के साथ जलस्तर 187.160 मीटर हो गया था। आज गुरुवार को भी यह बढ़त जारी रही। कटघर पुल के पास सुबह ली गई रीडिंग में 187.200 और शाम को 6 बजे लिए गई रीडिंग में 187.210 मीटर पाई गई। जबकि खतरे का निशान 190.61 मीटर माना गया है। हालांकि गुरुवार की रीडिंग अभी खतरे के निशान से काफी दूर है। यह भी पढ़ें- गंगा के जलस्तर ने उड़ाई खादर के लोगों की नींद मगर बाढ़ विभाग का मानना है कि यदि बरसात इसी तरह होती रही तो शुक्रवार शाम तक रामगंगा का जलस्तर और बढ़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...