रामपुर, मई 15 -- शाहबाद। शाहबाद क्षेत्र के रामगंगा किनारे बसे गांवों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से बाढ़ और कटान की मार झेल रहे ललवारा, भजनपुर, सागरपुर समेत कई ग्राम समूहों को अब सुरक्षा कवच मिलने जा रहा है। शासन ने बाढ़ सुरक्षा परियोजना के लिए 2 करोड़ 29 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। धनराशि जारी होते ही विभाग ने निर्माण कार्य में तेजी ला दी है। बरसात के मौसम में रामगंगा का उफान हर साल इन गांवों के लिए आफत बन जाता था। खेत कट जाते थे, रास्ते बह जाते थे और ग्रामीणों को पलायन तक की नौबत झेलनी पड़ती थी। इसी समस्या को देखते हुए इस वर्ष सैफनी क्षेत्र में रामगंगा नदी के दाएं किनारे बसे गांवों की सुरक्षा के लिए परियोजना शुरू की गई थी। करीब 3.29 करोड़ रुपये की इस योजना में 2 करोड़ 28 लाख 99 हजार रुपये की अनुबंधित लागत तय की गई थी। बुधवार को ...