बदायूं, जून 23 -- कांग्रेसियों ने रामगंगा किनारे बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए बरसात से पहले बांध बनाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम विनोद कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें रामगंगा के किनारे दोनों तरफ मानपुर से सिमरिया तक एवं रूपपुर से भाऊ नगला तक 30 किलोमीटर का बांध बनवाने की मांग की गयी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि रामगंगा किनारे हर साल बाढ़ के चलते तहसील के कई गांवों का आपस में चार माह को संपर्क टूट जाता है। हर्रामपुर, मौजमपुर, शेरपुर, नवादा, गढ़िया पैगंबरपुर, लालपुर, गौंटिया, कुढ़रा मझरा आदि गांवों के लोगों को बाढ़ में ज्यादा परेशानी होती है। बाढ़ का पानी भरने से पहले फसलें जलमग्न हो जाती हैं। कहा, जब तक दातागंज में बाढ़ की समस्या का समाधान नहीं होगा कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। विधानसभ...