बरेली, मार्च 11 -- मीरगंज। रामगंगा की कटरी में गोरा लोकनाथपुर गांव के पास बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एक मछुआरे ने बाघ देखने के बाद उसका वीडियो भी बनाया है। हालांकि ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने कॉबिंग की, लेकिन बाघ के पगचिह्न न मिलने का दावा करते हुए पल्ला झाड़ लिया, जबकि आसपास के ग्रामीणों करीब 15 दिन से बाघ दिखाई देने का दावा कर रहे हैं। मीरगंज के गांव गोरा लोकनाथपुर में रहने वाले यामीन छह मार्च की दोपहर रामगंगा नदी में मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने नदी के पार जंगल में बाघ को चहलकदमी करते देखा। इस पर उन्होंने बाघ का वीडियो बना लिया। उन्होंने वीडियो ग्रामीणों को दिखाया। क्षेत्र में बाघ देखे जाने की चर्चा फैलने पर ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद सोमवार को वन विभाग की टीम ...