बरेली, अप्रैल 11 -- फरीदपुर, संवाददाता। रामगंगा कटरी के गोविंदपुर गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में पथराव के बाद जमकर गोलीबारी हुई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तारकर तीन लाइसेंसी रायफल और गैर लाइसेंसी हथियार बरामद किए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मुकदमा दर्ज किया कराया है। जिसमें 15 लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने पुलिस टीम पर हमलावर हमले का मुकदमा भी दर्ज किया है। पुलिस लाइसेंसी असलहों के निरस्तीकरण की कार्रवाई कर रही है।फरीदपुर के रामगंगा कटरी के गोविंदपुर गांव के अवनीश कुमार का दूसरे पक्ष के धनेश्वर पाल सिंह से जमीन का विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों की ओर से कोर्ट में जमीन के मुकदमे की सुनवाई चल रही थी। आरोप है कि गुरुवार रात 10:00 बजे अवनीश कुमार और धनेश्वर में कहासुनी हुई। इससे दोनों पक्षों ने ...