गोड्डा, मई 27 -- महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड क्षेत्र के रामकोल दक्षिणी मुहल्ले में लंबे समय से खराब विद्युत व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई। यह भी पढ़ें- प्रखंड के चांदपुर गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मरग्रामीणों की परेशानियाँ हिंदुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल पर गांव में दो नए ट्रांसफार्मर लगाए गए। ग्रामीण विकास मंत्री सह महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के पहल पर यह कार्य पूरा कराया गया,जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।ट्रांसफार्मर की समस्या ग्रामीण मु०इंतसार,जाहुल आलम,मु० सरफराज,मु० सेराज आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर की समस्या के कारण करीब 150 घरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। भीषण गर्मी में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना कर...