कुशीनगर, जून 4 -- कुशीनगर। उपखंड अधिकारी रामकोला ने बताया कि क्षेत्र में निर्वाध विद्युत आपूर्ति रखने के लिए गुरूवार को 132/33 केवी विद्युत पारेषण उपकेन्द्र कसया से जारी 33 केवी फीडर रामकोला की विद्युत लाइन का मरम्मत कार्य माध्यमिक कार्यखण्ड गोरखपुर द्वारा किया जाएगा। इसके कारण सुबह 06 बजे से 10 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र रामकोला को जारी 33 केवी विद्युत लाइन का शटडाउन रहेगा। विद्युत उपकेन्द्र रामकोला से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रातः 06 बजे से 10 बजे तक बाधित रहेगी। यह भी पढ़ें- आज तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित यह भी पढ़ें- अररिया: आज तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...