अयोध्या, अगस्त 20 -- अयोध्या, संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा शुरू की गयी रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक साल शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर परिक्रमा का वार्षिक महोत्सव मनाने की तैयारी की गयी है। इसी सिलसिले में गुरुवार को परिक्रमा समिति की बैठक भी शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तुलसी नगर में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से शुरू हुई यह परिक्रमा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है और यह एक परम्परा का रुप ले चुकी है। उन्होंने बताया कि राम कोट की परिक्रमा का अत्यधिक पुण्य है, जो श्रद्धालु कतिपय कारणों से पंचकोसी व 14 कोसी परिक्रमा में शामिल नहीं हो सकते हैं। उनके लिए रामकोट की परिक्रमा बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंन...