गोरखपुर, जनवरी 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। खोराबार थाना क्षेत्र के छितौना गांव में रामकेवल के कागजों में भी जिंदा होने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामकेवल के हिस्से की जमीन खरीदने वाले राम सिंह ने रामशरण व अन्य पर फर्जी मुकदमे में फंसाने, मारपीट,जान से मारने के प्रयास और फसल में जहरीला पदार्थ डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। वहीं रामकेवल के भतीजे रामशरण ने भी राम सिंह सहित अन्य पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में चालान किया है। राम सिंह निषाद ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि रामशरण पुत्र स्व. घूरे प्रसाद द्वारा 7 फरवरी 2024 को उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें गलत तरीके से चार्जशीट भी लगा दी गई। इसके बाद उसकी ओर से न्यायालय में प्रार्थना-पत्र दिया गया, जिस पर 4 जनवरी 2025 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.