मिर्जापुर, जून 20 -- मिर्जापुर। रोटरी क्लब गौरव ने रोटरी फाउंडेशन एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोगी रोटरी क्लब बिराटनगर (नेपाल) के सहयोग से रामकृष्ण सेवा आश्रम में आरसी गौरव क्रिटिकल केयर हब का उद्घाटन किया। शुभारंभ रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल, रोटरी क्लब नेपाल के मिथिलेश कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया। रोटरी क्लब गौरव ने लगभग 29 लाख की लागत से अस्पताल को आठ आईसीयू बेड, दस पैरामॉनिटर, ण्क ईसीजी मशीन और एक वेंटिलेटर उपलब्ध कराया है। इससे गंभीर मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिल सकेगी। समारोह में वाराणसी से अजय खरे, पीयूष अग्रवाल, दीपक अस्थाना, विष्णु खंडेलवाल, जसविंदर सिंह, अर्जुन मेहरोत्रा, दीपक कुशवाहा, आनंद सिंह, आनंद केशरी, दुर्गा चौधरी, अखिलेश सिंह, रमन पाहवा, आशुतोष सोनी, संदीप गुप्ता, शिवम गोय...