रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में छात्र -परिषद का हुआ गठन
बगहा, मई 15 -- बेतिया। रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में 2026-27 सत्र के छात्र परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर के सब इंस्पेक्टर देवेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज एवं पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि प्रत्येक बच्चा अपनी क्षमता और प्रतिभा में विशेष होता है। मुख्य अतिथि ने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.