गिरडीह, मई 31 -- बगोदर। रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार को मध निषेध सामाजिक चेतना और हमारी जिम्मेदारी विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति के खिलाफ युवाओं और भावी शिक्षकों को जागरूक करना था। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने, संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी सहायक प्राध्यापक प्रशांत कुमार कुंदन, डॉ. लक्ष्मी कुमारी एवं डॉ. महतो लक्ष्मी खेमलाल को सौंपी गई थी। सभी ने निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दुबे ने स्वागत संबोधन में नशा मुक्त समाज की वकालत की। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति की चेतना, विवेक और सोचने समझने की शक्ति को सबसे पहले नष्ट करती है। यह भी पढ़ें- रामगढ़ कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय ...