नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- मार्च 2026 में शुरू किए गए नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक के माध्यम से अब यहां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का किफायती और अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। "मनुष्य की सेवा ही ईश्वर की सेवा है" के सिद्धांत पर आधारित यह संस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब किफायती ऑन्कोलॉजी सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल हॉस्पिटल आज आधुनिक चिकित्सा और मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है। नया ऑन्कोलॉजी ब्लॉक इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कैंसर मरीजों को उन्नत, सुलभ और किफायती इलाज प्रदान कर रहा है। यह संस्थान न केवल इलाज करता है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर सेवा की वास्तविक भावना को साकार कर रहा है। कैंसर उपचार में...