रांची, मई 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन 'श्री रामकृष्ण देव: शिव ज्ञान से जीव सेवा' विषय पर धर्मसभा का आयोजन किया गया। आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रामकृष्ण मिशन के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्री रामकृष्ण देव के विचारों को धरातल पर उतारने और भारत के पुनरुद्धार के लिए स्वामी विवेकानंद ने 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि शिव ज्ञान से जीव सेवा का मूलमंत्र ही मनुष्य के जीवन में परम आनंद की प्राप्ति का एकमात्र मार्ग है और इसी सेवा भाव से आश्रम के महान उद्देश्यों की पूर्ति की जा सकती है। यह भी पढ़ें- श्री राम के वनगमन की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालुसांस्कृतिक और आध्यात्मिक सामंज...