हजारीबाग, अप्रैल 14 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता हजारीबाग के रामकृष्ण मिशन परिसर में चार तल्ला भव्य मंदिर बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। इस मंदिर का उद्घाटन 19 अप्रैल को विधिवत किया जाएगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। इस भव्य मंदिर के निर्माण में रामकृष्ण मिशन के वरिष्ठ सन्यासी स्वामी तपानंद और उनके मार्गदर्शन में जुड़े लोगों ने विशेष योगदान दिया है, वह वर्ष 1967 से मिशन से जुड़े हुए हैं। उनके मार्गदर्शन में सहयोगियों की टीम ने करीब चार वर्षों की कड़ी मेहनत से इस मंदिर का निर्माण कार्य पूरा किया है। मंदिर की वास्तुकला को परिष्कृत आर्किटेक्ट गंगाधर जाना ने किया है। वह ओडिशा के रहने वाले हैं। मंदिर की संरचना आधुनिकता और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है। चार मंजिला यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का ...