रांची, जनवरी 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती मनाई गई। सूर्योदय से पूर्व मंगल आरती एवं प्रार्थना के साथ जयंती समारोह आरंभ हुआ। मंत्रों के जाप के बाद भक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई। आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद महाराज ने प्रवचन किया। भक्तों में दिव्यता का संचार करने के लिए रामकृष्ण मिशन के संन्यासियों ने स्वामी विवेकानंद के संदेशों को दोहराया। कार्यक्रम में शामिल बुजुर्ग, महिला, पुरुष व युवा साधकों ने मानवीय मूल्यों, धर्म और विकास के संदेश को आत्मसात किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...