पटना, अप्रैल 21 -- रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बंद घर को निशाना बनाकर बदमाशों ने करीब 10 लाख रुपये के जेवर और जरूरी कागजात चुरा लिये। घटना मंगलवार दोपहर की है, जब पूरा परिवार घर से कुछ ही दूरी पर अपने एक रिश्तेदार के यहां गये थे। घटना ज्योतिष पथ स्थित महिंद्रा अपार्टमेंट के सामने हुई है। हालांकि, घटना की जानकारी घरवालों को शाम करीब पांच बजे हुई। घर के मालिक राजेश कुमार ने बताया कि वह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने पूरे परिवार के साथ मोहल्ले में ही एक रिश्तेदार के घर गए हुए थे। शाम करीब पांच बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे जेवरात व कागजात गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत रामकृष्णा नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.