जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- अरवल, निज प्रतिनिध। जीविका, प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, कलेर द्वारा 19 दिसम्बर को श्री रामकृत हाई स्कूल कलेर में रोजगार सह-मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। उक्त मेले का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं ग्रामीण युवाओं को कैरियर काउंसलिंग प्रदान कर उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार, प्रशिक्षण-सह-रोजगार तथा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस मेले में न्यूनतम पाँचवीं उत्तीर्ण से लेकर उच्चतम योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए विभिन्न अवसर उपलब्ध रहेंगे। रोजगार हेतु 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक/युवतियों भाग ले सकते हैं। मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 04 फोटो, बायोडाटा तथा अन्य शैक्षणिक प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.