लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में रामकुमार गौतम को निर्विरोध अध्यक्ष और संदीप अवस्थी को मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। मंगलवार को चुनाव कमेटी की देखरेख में मतदान संपन्न कराया गया, जिसके तुरंत बाद मतगणना की गई। अध्यक्ष पद पर रामकुमार गौतम निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में राजीव मिश्रा को 150 मत प्राप्त हुए, जबकि मनोज खन्ना को 90 मत मिले। दो मत अवैध पाए गए। इस प्रकार राजीव मिश्रा 60 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। मंत्री पद पर संदीप अवस्थी को 149 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंन्दी जितेन्द्र कुमार को 93 मत मिले और एक मत अवैध रहा। संदीप अवस्थी 56 मतों के अंतर से विजयी रहे। संयुक्त मंत्री पद पर जगवीर सिंह भदौरिया को 171 मत प्राप्त हुए, जबकि नवीन श्रीवास्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.