वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी। लक्सा स्थित प्राचीन रामकुंड अखाड़े पर दो पक्षों के दावे के कारण शनिवार से तनाव चल रहा है। नगर निगम की टीम के साथ ही पुलिस तैनात कर दी गई है। लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ही प्रकरण में किसी पक्ष को काबिज कराया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि अखाड़े को लेकर दो लोग दावा कर रहे हैं। इसमें एक व्यक्ति के पक्ष में नगर निगम की ओर से मालिकाना हक दर्शा दिया गया है। उधर यह विवाद कोर्ट में भी विचाराधीन है। बताया कि शनिवार को वट सावित्री की पूजा हो रही थी। दूसरे पक्ष की ओर से पास स्थित मठ से दक्षिण भारतीय लोगों को बुलाकर पूजा कराई गई। इसपर पहले पक्ष ने आपत्ति जताई। नगर निगम का कागज दिखाते हुए काबिज होने पहुंच गए। शनिवार को तनाव के बीच रविवार को भी दोनों पक्ष अखाड़े पहुंचे थे। थानाध्यक्ष ने बताया क...