खगडि़या, मार्च 21 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा के राजकीय बुनियादी विद्यालय में नौ दिवसीय श्री राम भागवत कथा का भव्य शुभारंभअत्यंत भक्तिमय माहौल में शुक्रवार को शुरू हुआ। इस पावन धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि और उपसरपंच प्रतिनिधि अंशु भारती द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अंशु भारती ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन दर्शन पर आधारित यह कथा रामनवमी के पावन उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। यह आध्यात्मिक यात्रा चैत्र नवरात्रि की पहली पूजा से प्रारंभ होकर रामनवमी के दिन तक अनवरत रूप से चलेगी। जिससे संपूर्ण क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति का संचार होगा। इस कथा महोत्सव के केंद्र में अयोध्या से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री राम जी महाराज हैं। जिनके सानिध्य में रामरतन बाबा, व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.