अलीगढ़, जून 18 -- अकराबाद, संवाददाता। क्षेत्र में रात करीब 9:30 बजे नेशनल हाईवे पर नगला बख्शी कट के सामने सड़क पार करते समय दो महिलाओं को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अशर्फी देवी 55पत्नी सोरन सिंह निवासी भीमपुर की मौत हो गई, जबकि नीतू बघेल पत्नी मुरारी बघेल निवासी सुहावली गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के अनुसार दोनों महिलाएं लधौआ में चल रही श्रीराम कथा सुनकर लौट रही थीं। अशर्फी देवी के पुत्र राम भरोसे ने बताया कि रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकराबाद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अशर्फी देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। वह...