अयोध्या, जून 14 -- अयोध्या, संवाददाता। राम मंदिर परिसर व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्तरर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर रविवार को दूसरे दिन भी भवन-निर्माण समिति की बैठक जारी रही। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर के चारों ओर करीब चार किमी लंबी बाह्य सुरक्षा दीवार अथवा बाउंड्री का निर्माण अगस्त 2026 तक पूरा होना है। इस दिशा में काम को गति देने के विषय पर समीक्षा की गयी। इस बैठक में कार्यदाई संस्था भारत सरकार की उपक्रम इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी जो कि दिल्ली से आए थे, शामिल हुए। यह भी पढ़ें- सद्भाव मंडप बनकर तैयार, सीएम करेंगे उद्घाटन उन्होंने बताया कि निर्माण की गति बढ़ाने के लिए ईआईएल के अधिकारियों ने निर्णय लिया है...