नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि राम कथा के आयोजन को लेकर कौन क्या कह रहा है इस पर वह ध्यान नहीं देते। रामकथा पर रोक लगेगी तो नमाज और चर्च की प्रार्थना पर भी रोक लगेगी। बेंती में श्रीराम कथा के बाद देर रात पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह राम कथा कहने निकले हैं तो स्वाभाविक रूप से कुछ लोग विरोध में अपनी बात कहेंगे तो वे अपना कार्य करेंगे। वह राम कथा कहकर अपना कार्य कर रहे हैं। संविधान में सबको अपने धर्म के प्रचार का अधिकार है। ऐसे में कथा रोकी नहीं जा सकती। अगर श्रीराम कथा पर रोक लगेगी तो नमाज और चर्च में प्रार्थना पर रोक लगेगी। ऐसे में वह अपना कार्य निरंतर जारी रखेंगे। चुनावी वर्ष में ज्यादा कथाओं के आयोजन के सवाल पर कहा कि उनकी कथा तो पूरे पांच साल चलती रह...