बरेली, जून 27 -- श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन में नौ दिवसीय श्री रामकथा के तीसरे दिन कथावाचक पं. आशीष मिश्र ने हनुमान जी की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि हनुमान जी मंगलमूर्ति हैं और उनके स्मरण से अशुभ कार्य भी शुभ हो जाते हैं। रावण ने अंगद से स्वयं स्वीकारा कि राम दल में एक ही वानर बलवान व शीलवान है, जिसने लंका जलाई। कथा में बद्रीनारायण परिवार यजमान रहे। कथा में सुशील अरोरा, रवि छाबड़ा, राजेश अरोरा, विनोद भाटिया आदि का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- रामकथा में हनुमान महिमा का किया वर्णन यह भी पढ़ें- कलियुग में साक्षात् श्री हनुमान जी विराजमान है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...