आगरा, मई 28 -- गोवर्धन जतीपुरा में आयोजित श्रीराम कथा में आठवें दिन भरत चरित्र दंडक वन में राम जी का संतों से मिलन सीताजी का रावण के द्वारा हरण कर लंका में ले जाना इस कथा का प्रसंग राम कथावाचक प्राचीन हनुमान मंदिर लंगड़े की चौकी वाले भारत उपाध्याय ने किया। अंतिम दिन सुंदरकांड, लंका कांड, रामजी का राज अभिषेक से संबंधित कथा सुनाई जाएगी। आगरा, राजस्थान और ब्रज के श्रोता कथा श्रवण करने आ रहे हैं। कथा की मुख्य आरती लंगड़े की चौकी के महंत गोपी गुरु, आयोजक संत लखन दास महाराज के द्वारा की गई। भक्तों ने संत लखन दास बाबा कथा व्यास भरत उपाध्याय जी का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...