आदित्यपुर, जनवरी 23 -- आदित्यपुर। न्यू हाऊसिंग कॉलोनी, आदित्यपुर स्थित शिव काली (कलश) मंदिर में चल रहे रामकथा के 8वें दिन मां मंदाकिनी ने सीता स्वयंवर के प्रसंग से उपस्थित श्रद्धालुओं को अवगत कराया, जिसे सुनकर उपस्थित राम भक्त आह्लादित हो उठे। मां मंदाकिनी ने प्रसंग में धनुष यज्ञ की बातें समाहित करते हुए राम लक्ष्मण के उत्कृष्ट चरित्र चित्रण भी किया। आज की कथा में मिथिला की सुंदर झांकियों के साथ मिथिला की नारियों की हंसी ठिठोली का खूबसूरत वर्णन भी किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित महिलाएं झूम उठीं। उल्लेखनीय है कि यहां विगत 15 जनवरी से रामकथा का आयोजन हो रहा है, जिसमें धर्मानुरागी भक्तों की भीड़ लग रही है। आज रामकथा का अंतिम दिन है, जिसमें रामकथा की पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद का वितरण भी होगा। उल्लेखनीय है कि मन्दिर के 15वें स्थापना दिवस पर हर...