नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड से जुड़े मामले में उम्रकैद की सजा पा चुके पूर्व विधायक अमित जोगी को फौरी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी उम्रकैद की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। जस्टिस जेजे विक्रम नाथ, संदीप मेहता और विजय बिश्नोई की बेंच ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान यह राहत दी। इससे पहले सोमवार को भी उच्चतम न्यायालय में अहम सुनवाई हुई थी। इस मामले में दो याचिकाएं दाखिल की गईं थीं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने क्लब कर दिया था। सुनवाई के दौरान एक याचिका हाईकोर्ट के आदेश के तहत सरेंडर पर रोक से संबंधित थी, जिसे चैंबर में दाखिल किया गया था, जबकि दूसरी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की दो नंबर बेंच में विचार हुआ। सोमवार को अदालत ने स्पष्ट किया कि इस स्तर पर सरेंडर से जुड़ी किसी भी प्रकार की अंतरिम राहत नहीं दी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.