आजमगढ़, मई 15 -- मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शुक्रवार को बार एसोसिएशन का चुनाव कराया गया। गहमागहमी के बीच वोट डाले गए। मतणगना के बाद परिणामों की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं ने पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लाद दिया। चुनाव अधिकारी रामप्रताप यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन चुनाव में कुल मतदाता थे। अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र मिश्रा और रामअजोर यादव जबकि मंत्री पद पर बद्रिका यादव और सुहेलदेव राजभर के बीच मुकाबला था। सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान कराया गया। इसके बाद मतों की गिनती हुई। अध्यक्ष पद पर रामअजोर यादव को कुल 34 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र मिश्रा को 29 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह पांच मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर रामअजोर यादव विजयी घोषित हुए। इसी तरह मंत्री पद पर बद्रिका यादव को कुल 36 मत मिले...