प्रयागराज, मार्च 29 -- विश्व हिंदू परिषद केशव प्रखंड की ओर से रविवार को चंद्रलोक के पास शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा से पूर्व विहिप के काशी प्रांत अध्यक्ष केपी सिंह, गोरक्षा के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी तथा शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख मधुराम शरण शिवाजी ने भगवान राम, लक्ष्मण व माता जानकी की आरती उतारी। उसके बाद जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के साथ ओम अंकित ध्वज लिए युवा नाचते-गाते यात्रा लेकर निकल पड़े। इस दौरान श्रीशिव शक्ति अखाड़ा के संत जगह-जगह शस्त्र का प्रदर्शन भी कर रहे थे। यात्रा की अनुमति देने में देरी के कारण कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखा। मधुराम शरण शिवाजी ने कहा कि अब शस्त्र के साथ शास्त्र की जरूरत का समय आ गया है तभी हमारा हिंदू समाज सुरक्षित रह पाएगा। यात्रा चंद्रलोक चौराहे से शुरू होकर कोठा पार्चा, आर्य कन्या चौराहा, मुट्ठीगंज...