नैनीताल, सितम्बर 21 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी की रामलीला में इस बार भी विभिन्न पात्रों की भूमिका बालिकाएं निभाएंगी। श्री राम सेवक सभा भवन में रामलीला की तालीम जारी है। मुख्य पात्र राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का किरदार बालिकाएं निभाएंगी। सभा के सदस्य मोहित लाल साह ने बताया कि श्री राम सेवक सभा में 22 सितंबर से 3 अक्तूबर तक रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दो अक्तूबर को विजयादशमी पर्व और तीन को राम राज्याभिषेक का आयोजन किया जाएगा। बताया कि 24 सितंबर को श्री राम सेवक सभा से भव्य राम बारात निकाली जाएगी और इस दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ ही आतिशबाजी भी की जाएगी। बताया कि सभा भवन में गिरीश भट्ट और सतीश पांडे के नेतृत्व में रामलीला की तालीम जारी है और अधिकांश पात्रों की भूमिका में बालिकाएं नजर आएंगी। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न ज...