सोनभद्र, जनवरी 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज तहसील में गरीबों के नाम पर भूमाफियाओं को फर्जी पट्टा दिए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने गुरुवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने मुलाकात किया। उन्होंने तहसील क्षेत्र में किए जा रहे पट्टे की जांच कराए जाने की मांग की है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर तिवारी ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और राबर्ट्सगंज तहसील की कार्यप्रणाली सहित लसड़ा ग्राम में जारी फर्जी पट्टे पर उन्हें अवगत कराया। कहा कि राबर्ट्सगंज तहसील में भूमाफिया हावी हैं और उन्हें अधिकारियों का खुला संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने बताया कि यहां के तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल भूमाफिया से मिलकर किसानों की जमीनों को औने-पौने दामों में खरीदवा कर बिना नियम को ध्यान में रखते हुए प्लाटिंग करवा रहे हैं। किसानों से सस्ते दा...