नई दिल्ली, मई 30 -- बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करना ही पड़ेगा। फिलहाल लालू परिवार के पास कोई विकल्प बचता नहीं नजर आ रहा है। हालांकि, राबड़ी देवी ने शनिवार को कहा कि वह आवास खाली नहीं करेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोर्स बुलाने की चुनौती भी दे दी। भवन निर्माण विभाग की ओर से शुक्रवार को राबड़ी देवी को नोटिस भी दिया गया। बताया जा रहा है कि सरकार ने आवास खाली करने के लिए 15 दिन की मोहलत दी है। राबड़ी देवी को पटना के 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया गया है, जो बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष के रूप में कर्णांकित है। राबड़ी विधान परिषद में विपक्ष की लीडर हैं। दूसरी ओर, 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को हाल ही में सम्राट सरकार ने दलित वर्ग से आने वाले म...