हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 16 -- पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कर देंगी। बिहार सरकार की ओर से 39 हार्डिंग रोड पर आवंटित नए आवास में वह शिफ्ट हो जाएंगी। लेकिन, इसके पहले उन्होंने अपने पति एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए नए बंगले में स्वच्छता (हाइजिन) का ख्याल रखने और रैंप एवं लिफ्ट की व्यवस्था करने की मांग रखी है। इसके साथ ही राबड़ी ने सुरक्षाकर्मियों के लिए आउट हाउस बनाने के लिए भी कहा है। इस सिलसिले में उन्होंने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। 30 मई को दिल्ली से पटना लौटने पर राबड़ी देवी ने मीडिया से बातचीत में दो-टूक कहा था कि वह 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली नहीं करेंगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चाहें तो फोर्स बु...