राबड़ी देवी की तबीयत खराब, मिलने पहुंचे बेटे तेज प्रताप यादव; लालू परिवार ने लौटाई है सुरक्षा
पटना, जून 6 -- बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तबीयत खराब हो गई है। उनके बड़े बेटे एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव शनिवार दोपहर को उनसे मिलने पहुंचे। तेज प्रताप ने कहा कि उनकी मां बीमार हैं, इसलिए मिलने आए। दूसरी ओर, लालू परिवार ने सुबह सरकार की ओर से मुहैया कराई गई सुरक्षा को वापस कर दिया। राबड़ी आवास में तैनात गार्ड को लौटा दिया गया। सम्राट सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी की जेड प्लस सुरक्षा खत्म कर बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा दी थी। तेज प्रताप की सुरक्षा में भी कटौती कर उन्हें सिर्फ एक बॉडीगार्ड दिया गया है। तेज प्रताप यादव शनिवार को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे। बहुत देर तक वह अंदर रहे। इसके बाद बाहर निकलने पर उन्होंने मीडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.