पटना, जून 29 -- पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के पास सुबह से ही हलचल काफी बढ़ी हुई है। दरअसल सोमवार यानी 29 जून वो आखिरी तारीख है जिस तारीख के खत्म होने से पहले राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित अपना आवास खाली करना है। आवास खाली करने के लिए सम्राट चौधरी सरकार ने राबड़ी देवी को नोटिस दिया था और इस तारीख तक घर खाली नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की बात भी कही गई थी। लिहाजा राबड़ी आवास को खाली करने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव राबड़ी देवी के आवास से निकलते नजर आए। राबड़ी देवी गाड़ी की अगली सीट पर बैठे थे। हालांकि, इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और वो सीधे निकल गए। राबड़ी आवास से सामान निकलने का सिलसिला भी चला। राबड़ी देवी के आवास खाली करने को लेकर जनता दल (यूनाइ...