रिषिकेष, अप्रैल 27 -- परिजनों के साथ राफ्टिंग का लुत्फ उठाने पहुंचे 37 वर्षीय पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि राफ्ट में ही पर्यटक की तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद परिजन पर्यटक को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक यह घटना 26 अप्रैल की है। राहुल पुत्र मनोहर लाल मेहता, निवासी भगवती विहार, उत्तम नगर, दिल्ली परिवार के सदस्यों के साथ शिवपुरी पहुंचा था। राफ्टिंग के दौरान शिवपुरी में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर राफ्टिंग गाइड और परिवार के सदस्यों के हाथ-पांव फूल गए। किसी तरह उन्होंने राफ्ट को किनारे लगाते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर तत्काल मौके पर ...