नई दिल्ली, फरवरी 12 -- भारत को बड़ी संख्या में लड़ाकू विमानों की जरूरत है और राफेल विमान खरीदने की तैयारी स्वागतयोग्य है। भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद ने फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन से 3.25 ट्रिलियन रुपये (280.4 अरब डॉलर) में 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रारंभिक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वैसे तो इस सौदे को अंतिम रूप मिलने में कुछ समय और लगेगा, पर इस सौदे का होना अब तय है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली इस परिषद में पारित प्रस्ताव के अनुसार, भारत फ्रांसीसी निर्माता कंपनी से 18 राफेल विमान सीधे खरीदेगा और बाकी 96 लड़ाकू विमान भारत में निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ साझेदारी में बनाए जाएंगे। भारत की इस जरूरी खरीद को रक्षा खरीद बोर्ड की मंजूरी पहले ही मिल गई है। अब फ्रांस के नेताओं के साथ आमने-सामने की वार्ता होगी। वहा...