बागेश्वर, जून 22 -- बागेश्वर। ग्राम पंचायत लोब स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के समीप एक विद्युत पोल के झुक जाने से ग्रामीणों में हादसे की आशंका बढ़ गई है। विद्यालय भवन के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को देखते हुए ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग उठाई है। ग्राम पंचायत निवासी बीना देवी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड को ज्ञापन भेजकर झुके हुए पोल को शीघ्र बदलने और विद्युत लाइन को सुरक्षित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...