बलरामपुर, अक्टूबर 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के तहत बुधवार को जनपद की जीवनदायिनी राप्ती नदी में 0.50 लाख यानी 50 हजार मत्स्य बीज का संचय किया गया। सदर विधायक पल्टूराम की मौजूदगी में मत्स्य बीज नदी में छोड़े गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू भी मौजूद रहे। सहायक निदेशक मत्स्य दीपांशु ने बताया कि नदियों में मत्स्य संपदा को बनाए रखने और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से रिवर रैंचिंग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत प्रमुख नदियों में मत्स्य बीज का संचय कराया जाता है, जिससे नदियों में मछलियों की संख्या बढ़ाने के साथ उनके संरक्षण में मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि नदियों में बढ़ते प्रदूषण, मानवीय हस्तक्षेप और विभि...