श्रावस्ती, अप्रैल 21 -- श्रावस्ती, संवाददाता। दो किशोरियां राप्ती नदी में नहाने गई थी। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। गांव के ही गोताखोरों ने नदी में कूदकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी अंशु देवी (12) पुत्री धर्मराज सोनकर व गुलशन (14) पुत्री छोटकऊ मंगलवार दोपहर में गांव के बाहर बह रही राप्ती नदी में नहाने गई थी। नहाते समय दोनों को गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। यह भी पढ़ें- नहाने गई दो किशोरियों की राप्ती नदी में डूबकर मौत इस पर दोनों किशोरियों ने मदद के लिए शोर मचाया तो आस पास मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। लोग जब तक घटनास्थल तक पहुंचे तब तक...