राप्ती में तेज हुआ कटान, 150 बीघे से अधिक जमीन नदी में समाई
बलरामपुर, सितम्बर 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। तटवर्ती गांवों में राप्ती नदी की कटान का खतरा विकराल होने लगा है। नदी की तेज धार खेतों और खड़ी फसलों को निगलते हुए अब आबादी की ओर बढ़ रही है। सदर तहसील के टेंगनहिया-जबदहा गांव के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार कटान हो रहा है। यहां करीब 150 बीघे से अधिक कृषि भूमि और उसमें खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा चुकी है। नदी अब जबदहा की आबादी से महज 150 मीटर दूर रह गई है। इससे ग्रामीणों को घर और परिवार की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। टेंगनहिया गांव में स्थिति और गंभीर है। यहां राप्ती की धारा मस्जिद की उत्तरी दीवार से सटकर बह रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी लगातार जमीन काट रही है। यदि समय रहते बचाव कार्य नहीं कराया गया तो मस्जिद के साथ ही आसपास के कई घर भी कटान की जद में आ सकते हैं। जबदहा निवासी कामेश्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.