राप्ती में डूबे बच्चों के परिजनों को विधायक ने सौंपी सहायता राशि
श्रावस्ती, जून 2 -- श्रावस्ती, संवाददाता । श्रावस्ती की राप्ती नदी में नहाते समय 14 मई को इकौना के ग्राम मलौना खसियारी निवासी दो बालकों की डूबने से मौत हो गई थी। मंगलवार को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने दोनों बच्चों के परिजनों को अहेतुक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। विदित हो कि 14 मई को इकौना थाना व विकास क्षेत्र के ग्राम मलौना खसियारी निवासी शिवांश यादव पुत्र विजय बहादुर यादव व विकास यादव पुत्र सत्यनारायण यादव की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई थी। यह दोनों बच्चे गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ राप्ती नदी में नहाने गए थे। मंगलवार को इकौना तहसील में श्रावस्ती विधायक ने दोनों परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार व हमारी संवेदना पीड़ित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.