बलरामपुर, जून 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। राप्ती नदी में मिले विवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के आरोप में पति, सास, ससुर और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर लगातार प्रताड़ित किया जाता था और उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार को इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया。

शव की पहचान पुलिस के अनुसार 12 जून को सूचना मिली थी कि सिरिया क्षेत्र के पास राप्ती नदी मे...