श्रावस्ती, मार्च 29 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिले में रविवार दोपहर एक दुखद घटना में राप्ती नदी में नहाने गए दो चचेरे भाई गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक किशोर को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा किशोर अभी भी लापता है और उसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के जंगरावलगढ़ी गांव निवासी सूरज (13) पुत्र घनश्याम यादव और अखिलेश (12) पुत्र राजेश यादव, जो आपस में चचेरे भाई थे, रविवार दोपहर गांव के पास बह रही राप्ती नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।शोर सुनकर पहुंचे गांव के एक गोताखोर ने सूरज को बाहर निकाल लिया। परिजन उसे तुरंत सीएचसी इकौना ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अखिलेश नदी में डूबकर लापता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.