वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 18 -- Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुक्रवार को राप्ती नदी में नहाते समय लापता हुए तीनों छात्रों की लाश मिल गई है। कल से ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस छात्रों को खोजने का अभियान चला रही थी। छात्रों की लाश मिलते ही उनके परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास शुक्रवार को कुल चार छात्र नहाने गए थे। उनमें से तीन इस हादसे के शिकार हुए हैं। छात्रों के शव शनिवार को टीम ने बरामद कर लिए। शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कल छात्रों के गायब होने की सूचना मिलते ही मजनू चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस, स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चला रही थी...