राप्ती नदी में डूबी मासूम का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
बलरामपुर, जून 15 -- उतरौला, संवाददाता। राप्ती नदी में डूबी दो वर्षीय बालिका का शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पंचनामा कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार दो वर्षीय हरीम पुत्री आरिफ खान निवासी ग्राम मलगहिया थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर अपने ननिहाल ग्राम तय्यबपुर परसौना आई हुई थी। रविवार शाम करीब पांच बजे वह पूरे पाड़ेजोत गांव के निकट राप्ती नदी के किनारे खेल रही थी। इसी बीच वह नदी गिरकर डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय गोताखोरों ने ग्रामीणों की मदद से खोज अभियान शुरू किया। यह भी पढ़ें- यूपी में नदी में डूबने से 5 बच्चों की मौत, मंदिर दर्शन के बाद 3 भाई-बहन डूबे, दोस्त को बचाने में गई 2 की जान लगातार तलाश के दौरान सोमवार को बच्ची का शव जिगना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.